January 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया, जानिए कौन बनीं रनरअप

बीती रात रविवार 3 जुलाई 2022 को फेमिना मिस इंडिया का फिनाले हुआ और इस कॉम्पटीशन में कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shettyy) ने बाजी मार ली है. सिनी शेट्टी को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 का विजेता घोषित किया गया.

बता दें कि 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी के सिर मिस इंडिया का ताज सजा। इस बार मिस इंडिया की दौड़ में 31 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर थी। जिन्हें पीछे छोड़ते हुए सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया पेजेंट जीत लिया।

शेट्टी 21 साल की हैं और उनका जन्म मुंबई में हुआ है। लेकिन वे कर्नाटक की रहने वाली हैं। ब्यूटी विद ब्रेन के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वह एक सीएफए कर रही हैं। साथ ही वह भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

राजस्थान की रुबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया। रूबल राजस्थान के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत से बिलॉन्ग करती हैं।

उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। 21 वर्षीय शिनाता पढ़ाई में अव्वल रही हैं। वह खुद को रिप्रेजेंट करना पसंद करती हैं, उन्हें म्यूजिक सुनना पसंद है।

About The Author