कोटा, 21.07.2026 : आज राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में महिला प्रकोष्ठ, दिशा सेल एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के संयुक्त तत्वावधान मेें तथा आरोग्य भारती संस्था, चित्तौड़ प्रान्त के सहयोग से ‘‘महिलाओं में व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पोषणः स्वस्थ जीवन का आधार’’ विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डाॅ. रीता श्रीवास्तव, आयुर्वेदाचार्य- आरोग्य भारती संस्था की राष्ट्रीय महिला प्रमुख ने अपने व्याख्यान में छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, किशोरावस्था में स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तारपूर्वक जानकारियां प्रदान की।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र की आधारशिला है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए पे्ररित किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. कविता मीणा ने भी छात्राओं को बताया कि हमें दैनिक जीवन में स्वच्छता एवं पोषण संबंधी अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए।
दिशा सेल प्रभारी डाॅ. निधि मीणा ने भी इस अवसर पर छात्राओं को किशोरावस्था से संबंधित मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती चित्तौड़ प्रान्त की महिला प्रमुख डाॅ. अनुपमा चतुर्वेदी ने आयुर्वेदिक औषधियों से जुड़ी हुई जानकारियां छात्राओं के साथ साझा की।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ समिति के सदस्य डाॅ. यशोदा मेहरा, डाॅ. मिथलेश सोलंकी, श्रीमती वंदना, सुश्री हर्षा जैन एवं संकाय सदस्य प्रोफेसर राजेन्द्र माहेश्वरी, श्रीमती मीरा गुप्ता, डाॅ. मनीषा शर्मा, श्री देवेन्द्र कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अन्जु कविया ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
पूर्व विधायक स्व० अम्बरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ