July 22, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

संगीत साधिका आरोग्य भारती की राष्ट्रीय महिला प्रभारी डॉ 0 रीता श्रीवास्तव कोटा में सम्मानित

देवेंद्र सक्सेना,कोटा, 21 -7–2025 : राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा संगीत विभाग में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कार भारती के तत्वावधान में गुरू पूर्णिमा पर्व के अवसर पर संगीत विभागाध्यक्ष प्रेरणा शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा तथा संस्कार भारती के महामंत्री देवेंद्र कुमार सक्सेना संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत की और से डाॅ ०रीता श्रीवास्तव को अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र भेट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर आरोग्य भारती की चित्तौड़ प्रांत प्रभारी डॉ0 अनुपमा चतुर्वेदी, डाॅ 0 कविता, खुशबू चौपड़ा एवं संगीत विभाग की छात्राएं उपस्थित थी।

आयुर्वेद एवं संगीत में निष्णात डॉ रीता श्रीवास्तव आरोग्य भारती राष्ट्रीय महिला प्रमुख आयुर्वेदाचार्य हैं मूलतःआप तीर्थराज प्रयागराज की है आपने भारतीय संगीत के क्षेत्र में सितार, कत्थक एवं गायन में स्नातक किया है। विवाह रायपुर छत्तीसगढ में हुआ इन्होंने अपनी शिक्षा विवाह के पश्चात पूरी की।

20 वर्ष आप रेडक्रास सोसायटी में प्रथमोपचार के प्रोगामिंगऑफिसर पद कार्यरत रहीं ।

आपने महिला सहकारी समिति की भी स्थापना की जिसकी आप अध्यक्ष हैं। विगत 15 वर्ष से महिलाओं को छोटे-छोटे ऋण उपलब्ध करा कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य करती हैं इन्हें “छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान” जैसे कई सम्मान से सम्मानित किया गया है। संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए वर्तमान में आरोग्य भारती की राष्ट्रीय महिला प्रमुख की दायित्व का निर्वाह कर रही हैं वर्तमान में इनका केंद्र मुम्बई हैं।

About The Author