- पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में था ‘बुलेट राजा’, पुलिस ने दबोचा
हरिद्वार, कोतवाली बहादराबाद, 21 जुलाई 26: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में मॉडिफाइड/रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान लोहे का पुल, बहादराबाद पर पुलिस टीम ने एक बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर UK 08 AR 4675) को रोका। पुलिस को देखकर चालक भागने की फिराक में था, जिसे तत्परता से पकड़ लिया गया। जांच में मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से मॉडिफाइड/रेट्रो साइलेंसर लगा पाया गया।
https://www.instagram.com/stories/navaltimes2024/3946048004612268900?utm_source=ig_story_item_share&igsh=cmJoemJnb2VsYXA5
वाहन चालक आदित्य पुत्र राजकुमार सैनी, निवासी ग्राम रसूलपुर तेलीवाड़ा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालान किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन को सीज कर दिया गया।
हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम
1. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी कस्बा,
2. कानि0 वीरेन्द्र चौहान
3. कानि0 अवनेश राणा


More Stories
शिवडेल स्कूल जगजीतपुर एवं डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
भारतेंदु समिति का भव्य शताब्दी समारोह एवं 176 वें भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती महोत्सव में 20 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हुआ शिक्षक दिवस का आयोजन