देवेंद्र सक्सेना, कोटा, 22.08.2026 : आज राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में महिला प्रकोष्ठ समिति के तत्वावधान में छात्राओं को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने एवं उनके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला प्रकोष्ठ समिति प्रभारी डॉ. कविता मीणा ने कार्यक्रम का उद्देश्य भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार द्वारा घोषित महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित जानकारी छात्राओं तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय में संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित प्रभारी संकाय सदस्यों-सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग छात्रवृत्ति योजना प्रभारी डॉ. सुबोध कुमार, कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी व प्रोत्साहन राशि योजना प्रभारी डॉ. सोमवती शर्मा, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना प्रभारी डॉ. बबीता सिंघल ने छात्रवृत्ति योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा छात्रवृत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही छात्राओं की छात्रवृत्ति से संबंधित जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा चौहान ने की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा कई लाभकारी छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं।
छात्राओं को इन योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की समय पर जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है ताकि कोई भी योग्य छात्रा आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में संकाय सदस्य श्री राजेंद्र कुमार मीणा और श्री पुखराज सैन आदि उपस्थित रहे। अंत में महिला प्रकोष्ठ समिति सदस्य श्रीमती शाहिस्ता बानो का आभार व्यक्त किया गया।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी.कॉलेज में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त परिसर हेतु जागरूकता अभियान एवं रैली आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में NEP 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में अभिविन्यास कार्यक्रम–2026 का भव्य आयोजन