कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में दुल्हा-दुल्हन समेत रिश्तेदारों ने की जमकर फायरिंग का मामला सामने आया है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर का है जहाँ कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में खूब धांय-धांय गोलियां चली। फायरिंग का आलम ये था कि दुल्हा-दुल्हन समेत नाते रिश्तेदारों ने भी फायरिंग की। इधर सोशल मीडिया में फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद SP विजय अग्रवाल जांच के आदेश दिये हैं। मामला पामगढ़ थाने का है, जहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी थी। 12 फरवरी को उनके गृह ग्राम रसौटा में रिस्पेशन का कार्यक्रम था।
जांजगी के इस VIP शादी में काफी मेहमान आये थे। विधायक सौरभ सिंह के अलावे भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के कई नेता भी इस शादी में मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे। शादी के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की गयी और कानून को ठेंगा दिखाया गया। दुल्हा- दुल्हन ने भी पिस्टल से फायरिंग की, तो वहीं दुल्हे की मां और नाते रिश्तेदारों ने भी जमकर हवाई फायरिंग की। काफी देर तक गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज गूंजती रही।
दुल्हा-दुल्हन और सास के अलावे नाते रिश्तेदारों ने सिर्फ हवाई फायरिंग की, बल्कि हवाई फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया। वायरल वीडियो पर लिखा “दुल्हन का वेलकम”।



More Stories
स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के योगमय जीवन के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने की पहल, पाँच गांवों में निःशुल्क योग शिविरों का यज्ञ के साथ समापन
हरिद्वार: महिला अधिवक्ता का जूनियर बताकर कोर्ट स्टाफ से ली फाइल, मूल दस्तावेज गायब मिलने पर मचा हड़कंप
शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव के माध्यम से स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति,अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश