डी पी उनियाल गजा, नरेन्द्र नगर: नरेन्द्र नगर विधानसभा के विधायक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने विधानसभा के दोगी पट्टी में 2 दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर गढ़वाल लोकसभा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
अपने क्षेत्र भ्रमण में उन्होंने जनता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आई डी पी एल ऋषिकेश में कल होने वाली जन सभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा ।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कार्यकर्ताओं के साथ दोगी पट्टी पहुंचे यहां पर उन्होंने कहा कि लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनेगी तो देश को तीसरी बड़ी शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता।
कैबिनेट मंत्री ने दोगी पट्टी के शिवपुरी,नौडू,काटल, तिमली, भटया, मजियाडी, मठियाली,जमोला, क्यारा,कोटर घेराधार बांसकाटल, भैरगिड, घीगुड, पजैगांव,बैराई गांव,चमेली,ल्वेल,लोडसी हिण्डोला, मुंडाला, बागी,नाई, मिंडाथ, पूर्वाला, संसमण,बुगाला, गंगसिल,बडीर, कौडियाला,सिंगटाली व्यासी और गूलर में भ्रमण कर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
कहा कि सभी को अपना अमूल्य मत भाजपा को देकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प लेना होगा।



More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन
महाविद्यालय मजरा महादेव में जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी आयोजित, नदी स्वच्छता की ली शपथ
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा आशु पब्लिक इंटर कॉलेज में आउटरीच एजुकेशन प्रोग्राम आयोजित