डी पी उनियाल, गजा: नरेंद्र नगर क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ढुंगली नकोट मखलोगी मे आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा व देवी भागवत कथा महापुराण मे शामिल हो कर व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया।
ढुंगली नकोट मखलोगी मे हरीश भट्ट व योगेश भट्ट सुपुत्र दिनेश चंद्र भट्ट द्वारा अपने पुर्वजों की आत्मिक शांति के लिए श्रीमद्भागवत महापुराण व देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है, श्रीमद्भागवत कथा आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल व देवी भागवत महापुराण का आचार्य विजय प्रसाद उनियाल प्रवचन कर रहे हैं।
कथा मे श्रीकृष्ण की रास लीला, गोपियों का वर्णन, भक्ति से श्रीकृष्ण भगवान की प्राप्ति सहित अनेक प्रसंगों का रस पान कराया गया, भाव से भक्ति होगी तभी परमात्मा मिलते हैं, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ढुंगली नकोट मखलोगी पहुंचने से पहले जलेड स्थित माता राजराजेश्वरी के मंदिर पहुंचे, मंदिर मे पूजा पाठ करने के बाद मत्था टेककर कुलदेवी से आशीर्वाद लिया, पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र की खुशहाली, सुख समृद्धि व कुशलता की कामना की।
इस अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, प्रधान दाबडा सुरेश कोठारी, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र भंडारी व श्रीमती शिवानी विष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह खडवाल, पूर्व प्रधान मदन लाल उनियाल अन्य लोग शामिल रहे।
भागवत कथा मे आयोजक परिवार की ओर से दिपस्पति भट्ट,दिनेश चंद्र भट्ट, देवराज भट्ट, बाल कृष्ण भट्ट,परिजनों के अलावा, पंडित मनमोहन बहुगुणा, जय प्रकाश बहुगुणा, महिमानंद जोशी, विवेक उनियाल, सोमनाथ नौटियाल, चिरंजीलाल, मनोज उनियाल प्रतिदिन पूजा पाठ करा रहे हैं


More Stories
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
निर्जला एकादशी 25 जून को हरिद्वार आने से पहले, जानिए पुलिस का पूरा ट्रैफिक और पार्किंग प्लान
हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना