June 6, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटद्वार: डॉ. पीतांबरदत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

कोटद्वार, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. पीतांबरदत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. डी.एस. नेगी द्वारा पौधारोपण कर किया गया।

इस अवसर पर आदरणीय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगीजी ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राखी डिमरी, डॉ. रश्मि बहुखंडी, डॉ. दयाकिशन जोशी, डॉ. संदीप किमोठी तथा बी.एड. (स्ववित्तपोषित) विभागाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

About The Author