April 5, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: आज पांच अप्रैल को होगा जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन

देवेंद्र सक्सेना, कोटा: परम वंदनीया माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष के क्रम में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में और राजस्थान जोन पुष्कर के निर्देशन में राजस्थान के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी श्रंखला में कोटा जिले के सभी सक्रिय व प्राणवान कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन 5 अप्रैल रविवार को गायत्री शक्तिपीठ विज्ञान नगर कोटा पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कोटा जिले की सभी तहसीलों, नवचेतना केंद्रों, प्रज्ञा मंडलों, महिला मंडलों, एवं युवा मंडलों के सक्रिय, समर्पित, प्राणवान और निष्ठावान कार्यकर्ता भाई बहिन सादर आमंत्रित हैं।

गायत्री शक्तिपीठ कोटा के व्यवस्थापक प्रभा शंकर दुबे ने बताया कि कार्यशाला में परम वंदनीया माता भगवती देवी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के क्रम में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी व संपूर्ण कार्य योजना प्रस्तुत की जाएगी।।

अतः आप सभी तहसील समन्वयक और नव चेतना केंद्र प्रभारी महानुभावों से निवेदन है कि अपने अपने क्षेत्रों के सभी कार्यकर्ता भाई बहिनों को अधिक से अधिक संख्या में लेकर आवश्यक रूप से उपस्थित होने की कृपा करें।

कार्यक्रम रुपरेखा

प्रातः 8.00 से 9.00बजे तक–पंजीयन, अल्पाहार,चाय प्रज्ञा

प्रातः 9.00बजे से 12.00बजे तक– प्रथम सत्र, पुष्कर टोली द्वारा संपूर्ण कार्य योजना प्रस्तुति

दोपहर 12.00से1.00बजे तक भोजन, विश्राम

दोपहर 1.00 बजे से– द्वितीय सत्र, समूह चर्चा एवं दायित्व वरण व वार्षिक कार्य योजना प्रारूप तैयार करना

अपराह्न 3.30बजे -चाय प्रज्ञा

4.00बजे –विदाई संदेश व विसर्जन

श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शाखा गायत्री शक्तिपीठ कोटा के व्यवस्थापक प्रभा शंकर दुबे ने बताया कि सभी तहसील समन्वयक और नवचेतना केंद्र प्रभारी संलग्न पत्रक के पत्रक क्र.10 एवं पत्रक क्रम.4 की हार्डकॉपी निकाल कर उसे भर कर साथ लावें।

About The Author