February 15, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: बसंत विहार में अखंड ज्योति कलश यात्रा का भव्य स्वागत

Img 20241126 Wa0034
  • हनुमान मंदिर में भव्य दीप यज्ञ का आयोजन हुआ.. 

देवेंद्र सक्सेना ,कोटा 26 नवंबर 2024 : नव युग की गंगोत्री शांतिकुंज हरिद्वार से यह यात्रा अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष एवं माता भगवती देवी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिये 21 दिन के लिए कोटा आई है।

अखंड ज्योति कलश यात्रा आज प्रातः 9 बजे गायत्री शक्तिपीठ से उप प्रबंधक श्री प्रभा शंकर दुबे ने पूजन कर बंसत विहार के लिए रवाना किया.. आगे यात्रा बाला कुंड होती हुई तीन बत्ती चौराहा, सुभाष सर्किल, महावीर नगर सेक्टर 5, चित्रगुप्त कालोनी, शिवपुरा पहूँची शिव पुरा से महावीर नगरसेक्टर 4 पहुंची।

ज्योति कलश के साथ पीत वस्त्र में माता बहिनें ढोल नगाड़े के साथ प्रज्ञागीतो पर नृत्य करती हुई आगे बढ़ रहीं थीं। रास्ते में श्रध्दांलू धर्म प्रेमी पुष्प वर्षा कर रहे थे।

रथ में बैठे भाई बहनों द्वारा गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ आचार्य श्रीराम शर्मा जी द्वारा लिखित सद् साहित्य एवं प्रसाद का वितरण किया जा रहा था।

दीप यज्ञ का संचालन करते हुए उपस्थित धर्म प्रेमियों को बहिन रेखा, बहिन लक्ष्मी ने पर्यावरण संरक्षण, संस्कार सद् साहित्य की प्रेरणा दी तथा 10 से 13 जनवरी 2025 में कोटा आयोजित होने जा रहे 108 गायत्री महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया ।

यात्रा के दौरान गायत्री प्रज्ञा मंडल, गायत्री महिला मंडल, दीया व सामाजिक संगठनों का विशेष योगदान रहा।

यात्रा में स्थानीय पार्षद पुष्पा चौधरी देवेंद्र चौधरी कलश यात्रा रथ सारथी रामगोपाल मालव, उप जोन प्रभारी राम रतन नरवर, मीडिया समन्वयक देवेंद्र कुमार सक्सेना, गायत्री मंडल समन्वयक शिव कुमार पालीवाल , आर डी शर्मा आदि उपस्थित होकर सहयोग कर रहे थे।

About The Author