May 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: मदर्स डे पर मातृत्व को किया नमन, बेटियों ने मां को बताया जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

देवेंद्र सक्सेना, कोटा:  कोटा स्थित गुरु नानक हाउसिंग सोसायटी, माला रोड में मदर्स डे के अवसर पर मातृत्व सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बेटियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माताओं को देते हुए उन्हें जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया।

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी एवं गायिका आस्था सक्सेना ने कहा कि उनकी उपलब्धियों के पीछे उनके पिता देवेंद्र सक्सेना के साथ-साथ उनकी माता एवं गुरु डॉ. संगीता सक्सेना का विशेष योगदान है।

उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत की शिक्षा से लेकर जीवन के संस्कार तक उन्हें अपनी मां से ही प्राप्त हुए हैं। आस्था ने कहा कि गुरु और मां का आशीर्वाद ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी बेटियों से अपनी मां का सम्मान करने और उन्हें अपना सच्चा मित्र एवं मार्गदर्शक मानने की अपील की।

आस्था ने बताया कि वे गुरुपूर्णिमा, शिक्षक दिवस एवं मदर्स डे जैसे विशेष अवसरों पर अपनी मां डॉ. संगीता सक्सेना एवं गुरु मां प्रो. सुधा अग्रवाल का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

वहीं छात्रा आस्था तिवारी ने भी मदर्स डे पर अपनी मां श्रीमती प्रियंका सुशील तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने संयुक्त परिवार की परंपरा, अनुशासन और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए दोनों बेटियों की शिक्षा और भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आस्था ने बताया कि उनकी छोटी बहन आख्या तिवारी के साथ वे आज जो भी सफलता प्राप्त कर रही हैं, उसमें उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान है।

कार्यक्रम में देवेंद्र सक्सेना ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में मां को भगवान के समान स्थान दिया गया है और मातृत्व का सम्मान समाज की सबसे बड़ी संस्कृति है।

मदर्स डे के अवसर पर उपस्थित लोगों ने सभी माताओं को नमन करते हुए उनके योगदान को अतुलनीय बताया।

About The Author