राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी एवं गायिका आस्था सक्सेना ने कहा कि उनकी उपलब्धियों के पीछे उनके पिता देवेंद्र सक्सेना के साथ-साथ उनकी माता एवं गुरु डॉ. संगीता सक्सेना का विशेष योगदान है।
उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत की शिक्षा से लेकर जीवन के संस्कार तक उन्हें अपनी मां से ही प्राप्त हुए हैं। आस्था ने कहा कि गुरु और मां का आशीर्वाद ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी बेटियों से अपनी मां का सम्मान करने और उन्हें अपना सच्चा मित्र एवं मार्गदर्शक मानने की अपील की।
आस्था ने बताया कि वे गुरुपूर्णिमा, शिक्षक दिवस एवं मदर्स डे जैसे विशेष अवसरों पर अपनी मां डॉ. संगीता सक्सेना एवं गुरु मां प्रो. सुधा अग्रवाल का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।
वहीं छात्रा आस्था तिवारी ने भी मदर्स डे पर अपनी मां श्रीमती प्रियंका सुशील तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने संयुक्त परिवार की परंपरा, अनुशासन और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए दोनों बेटियों की शिक्षा और भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आस्था ने बताया कि उनकी छोटी बहन आख्या तिवारी के साथ वे आज जो भी सफलता प्राप्त कर रही हैं, उसमें उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान है।
कार्यक्रम में देवेंद्र सक्सेना ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में मां को भगवान के समान स्थान दिया गया है और मातृत्व का सम्मान समाज की सबसे बड़ी संस्कृति है।
मदर्स डे के अवसर पर उपस्थित लोगों ने सभी माताओं को नमन करते हुए उनके योगदान को अतुलनीय बताया।
About The Author
संजीव शर्मा
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com


More Stories
सभी नागरिक थोड़ी-थोड़ी सावधानी और आत्मसंयम अपनाए, भारत को फौलादी मज़बूत बनाएं – अरविन्द सिसोदिया
हरिद्वार के सेतुओं को मिल सकते हैं माँ गंगा के नाम, जिलाधिकारी को सौंपा गया प्रस्ताव
प्रेस क्लब संवाद कार्यक्रम में पहुंचीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव