देवेंद्र सक्सेना,कोटा राजस्थान: आज दिनांक 29 सितंबर, 2025 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वितीय व इकाई तृतीय के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया।
‘‘स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ थीम पर रखे गए इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। शिविर का प्रारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा चैहान द्वारा स्वच्छता रैली की रवानगी द्वारा किया गया।
प्राचार्य डॉ. चैहान ने स्वच्छता रैली से पूर्व छात्राओं को दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा‘‘ के महत्व और उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया गया।
यह स्वच्छता रैली महाविद्यालय के नवीन भवन परिसर से लेकर शहीद स्मारक तक आयोजित की गई, तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना कक्ष की साफ-सफाई कर महाविद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए कक्ष को सुव्यवस्थित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. यशोदा मेहरा ने छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए समाज सेवा करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी मिथिलेश सोलंकी के निर्देशन में छात्राओं ने कक्ष को सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित किया।
कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शाहिस्ता बानो ने भी शिविर आयोजित करने में सहयोग प्रदान किया।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद