कोटा, 5-2-2026 : ज्ञापन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों संशोधन पे बैंड तथा पे लेवल स्वीकृत करने एवं राजस्थान सरकार वित्त विभाग का नोटिफिकेशन दिनांक 11-12- 2024 को वित्त विभाग का आदेश 10 मार्च 2025 वित्त विभाग द्वारा उक्त आदेशों में स्वास्थ्य विभाग अधीन कार्य कर रहे हैं वार्डबॉय, मशीनमैन, बुक बाइंडर, जमादार, हेल्पर, दफ्तरी धोबी, रसोइयों नाई को एक समान प्रकृति एवं समाज सेवा नियमों के अधीन कार्य करने वाले सहायक कर्मचारी आदि के पे लेवल में किसी प्रकार का कोई संशोधन अभी तक नहीं किया गया है जबकि इनसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के समान प्रकृति का कार्य संपादित करवाया जाता है पर ग्रेड पे लेवल में संशोधन नहीं किए जाने के कारण इस वर्ग पर प्रभाव पड़ रहा है।
आज दिनांक 5 फरवरी को श्रीमान जिला कलेक्टर द्वारा राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री महोदय ज्ञापन में वेतन विसंगति एसीपी विसंगति दूर करने हेतु चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एक समान वेतन ग्रेड पे का लाभ (5200- 20200) ग्रेड पे 1800 के स्थान पर राजस्थान सरकार ने (5200 -20200) ग्रेड पे 1750 परिलाभ देकर अल्प वेतन भोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं समस्त दूसरी और मंत्रालय कर्मचारियों को 5200 से ₹20200 ग्रेड पे 1900 बढ़ाकर ग्रेड पे 2400 का देकर छोटे कर्मचारियों को लाभ दिया जबकि सबसे छोटे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो अपने संपूर्ण सेवा काल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतन विसंगति द्वारा लाभ से दूर रखा गया है अतः एसीपी निम्न प्रकार देने की मांग करता है
9 वर्ष में पहली एसीपी 2400 ग्रेड पे, 18 वर्ष की दूसरी एसीपी 2800 ग्रेड पे, 27 वर्ष की तीसरी एसीपी 3600 ग्रेड पे की मांग करता है
आज कर्मचारियों ने अपनी और भी विभिन्न मांगों से ज्ञापन देकर राज्य सरकार को अवगत करवाया है
इस मौके पर केदार लाल संयोजक, महावीर गौतम उपाध्यक्ष, महामंत्री दिनेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन कुमार, अय्यूब अली अध्यक्ष, महेंद्र प्रजापत उपाध्यक्ष, मुकेश कसेरा वित्त मंत्री, गोपाल कुमार अध्यक्ष ‘महेंद्र प्रजापत उपाध्यक्ष, कल्लू कुमावत, महामंत्री बिन्टु सिंह आदि समस्त कर्मचारियों की मौजूदगी में ज्ञापन दिया गया।


More Stories
गजा: सडक दुर्घटना व साइबर क्राइम के लिए जन जागरुकता गोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार: सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज भगवानपुर में हुआ एक दिवसीय भौतिकी कार्यशाला का आयोजन
मोदीजी की सफल आर्थिक कूटनीति से ध्यान भटकाने की कांग्रेस की नौटंकी सफल नहीं होगी – अरविन्द सिसोदिया