September 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: लघु कथा लेखन के लिए कोटा के विजय कुमार शर्मा सम्मानित

कोटा: कोटा के लघु कथाकार विजय कुमार शर्मा को ” हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच सिरसा” द्वारा 13 सितंबर 2026 को सिरसा में आयोजित अखिल भारतीय लघु कथाकार सम्मेलन में सम्मानित किया गया ।

यह सम्मान इनको अंतिम कोर लघु कथा संग्रह के लिए प्रदान किया गया ।
हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच, सिरसा की संयोजक डॉ . शील कौशिक द्वारा घोषित पुरस्कारों के तहत इनके साथ – साथ नीलिमा शर्मा दिल्ली,.प्रो. नीलम प्रभा देवगण अमृतसर, .डॉ. उमेश चंद्र शर्मा लुधियाना, डॉ. जय भगवान सैनी हिसार,

मंजु जांगिड़ शर्मा ‘मनी’ जोधपुर, बृजबाला खरड़ -मोहाली, चंदर शर्मा लुधियाना, को भी ‘लघुकथा सेवी सम्मान-2026’ के अंतर्गत अभिनंदन पत्र, अंग वस्त्र, माला तथा सम्मान राशि ₹1000 द्वारा सम्मानित किया गया।

स्मृति हिंदी लघुकथा-सम्मान पवन शर्मा छिंदवाड़ा, प्रो.ध्रुव पटना, डॉ. अंजना गर्ग रोहतक, सुरेन्द्र कुमार अरोड़ा साहिबाबाद एवं विभा कुमरिया शर्मा लुधियाना को अभिनंदन पत्र , अंग वस्त्र, माला तथा ₹2100 की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

About The Author