February 3, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: सामर्थ्य सेवा संस्थान झालावाड़ द्वारा डॉ नेहा प्रधान को मिलेगा “राजस्थान गौरव अवार्ड”

Neha Pradhan Surbhi

कोटा: सामर्थ्य सेवा संस्थान झालावाड़ द्वारा डॉ नेहा प्रधान को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

सामर्थ्य सेवा संस्थान द्वारा झालावाड़ में 1 मार्च 2026 को आयोजित किए जाने वाले सामाजिक सरोकारों से संबंधित पुरस्कारों की श्रृंखला में प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसी के तहत डॉ. नेहा को उनके साहित्यिक योगदान और हाड़ौती को राजस्थान के पटल पर अपनी पन्द्रह इतिहास की पुस्तकों के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए चयनित किया गया है।

इससे पूर्व में भी डॉ. नेहा को साहित्य के क्षेत्र में हाड़ौती का गौरव बढ़ाने के लिए हाड़ौती गौरव सम्मान और जिला कलेक्टर बूंदी द्वारा 2025 में सम्मानित किया जा चुका है।

इस अवसर पर डॉ. अरविन्द कुमार सक्सेना और अन्य इतिहासकारों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।

About The Author