- पवित्र ज्योति कलश 21 दिन के लिए कोटा सम्भाग में आया ..
कोटा, 16 – 11 – 2024 : ज्योति कलश यात्रा सालासर धाम कालोनी बोरखेडा पहुंची इस अवसर पर गोकुल सालासर हनुमान मंदिर में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया ।
रामरतन नरवर उप जोन प्रभारी, राम गोपाल मालव, रघुवीर मालवीय, राम भरोसे शर्मा, रामेश्वर शुक्ला, आर सी गुप्ता, वीके सिंह, कमलेश सिंह, वी वी त्रिपाठी, कैलाश मेवाड़ा, गायत्री देवी तंवर,डाॅ 0 ज्योति सिडाना, तबला वादक देवेंद्र सक्सेना ने विश्व कल्याण के सामुहिक प्रार्थना की।
गायत्री परिवार के सदस्य वी के सिंह बताया कि यज्ञ का संचालन रामरतन नरवर, राम भरोसे शर्मा, राम गोपाल मालव ने किया आर सी गुप्ता ने सम्बोधित किया।
गायत्री परिवार के सदस्य देवेंद्र सक्सेना ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ कोटा के तत्वावधान में “अंतराष्ट्रीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से देव संस्कृति जन जागृति हेतु पवित्र ज्योति कलश 21 दिन के लिए कोटा सम्भाग में आया है।
कल ज्योति कलश सूरज पोल क्षेत्र में तीन दिन भ्रमण कर भारतीय देव संस्कृति का प्रचार प्रसार कर जन जागरण करेगा ।



More Stories
बारिश के बीच भी जारी रही तैयारियों की समीक्षा, मौके पर ही तय किए गए सुधार और व्यवस्थाओं से जुड़े जरूरी कदम
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया
विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक