हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है।
बता दें कि दो दिन पूर्व रायसी-बालावाली मार्ग पर एक पिक अप वाहन से हुई गोवंश की मौत के बाद हुए बवाल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने खानपुर विधायक उमेश कुमार समेत 101 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
8 सितंबर को खानपुर थाना क्षेत्र में मांस से लदी पिकअप गाड़ी की टक्कर से गौवंश की मौत हो गई थी। इसके बाद इलाके में कुछ लोगों ने पिकअप वाहन में तोड़फोड़ करते हुए आग भी लगा दी थी और सड़क पर जाम लगा दिया था।
आरोप है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ ने उन पर भी पथराव कर दिया। खानपुर विधायक ने भी मौके पर पहुंचकर भीड़ के साथ धरना दिया था।
पुलिस के अनुसार भीड़ ने रोड जाम किया हुआ था। पुलिस जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही थी, तभी उग्र भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस टीम के साथ भी धक्का मुक्की की, इसमें दो सिपाही भी घायल हो गए थे।
मामले में पुलिस ने भीड़ द्वारा बलवा कर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मामले में खानपुर विधायक उमेश कुमार, शुभम, विनोद, अरूण, निवासीगण डुमनपुरी, सुनील, दीपक, जगपाल, निवासीगण कलसिया, सब्जपाल, अंकुश, गौरव निवासीगण बालावाली और नब्बे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना