डीपी उनियाल, गजा / चम्बा : नई टिहरी स्थित राजकीय आदर्श विद्यालय मे आयोजित दो दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिसमें छात्र छात्राओं को वेस्ट से बेस्ट प्लास्टिक के रैपरो से व पिरुल से टोकरी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि विद्यालय के द्वारा समय समय पर छात्र छात्राओं के कौशल विकास के लिए नए नए नवाचार सिखाए जाते हैं इस प्रकार के प्रशिक्षण छात्र छात्राओं मे रोजगार के लिए रुचि बढाते हैं साथ ही छात्र छात्राओं के हुनर का पता भी चलता हैै।
प्रशिक्षण दे रही उद्यमी सुषमा बहुगुणा ने छात्र छात्राओं को दो दिनों में वेस्ट प्लास्टिक व पिरुल से गृह सज्जा की सामग्रियां जैसे टोकरी, डस्टबिन, पेनदान, फूलदान बनाना सिखाया, दो दिनों में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
शिक्षक गौतम प्रसाद भट्ट ने समापन पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं ने कौशल प्रशिक्षण मे बहुत कुछ सीखा है, मानवाधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष संजय बहुगुणा ने कहा कि हेस्को संस्थान देहरादून के सहयोग से विद्यालयों में छात्र छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इससे पर्यावरण भी स्वच्छ हो रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गौतम प्रसाद भट्ट, इंद्रदेव बहुगुणा, रामअनुज बहुगुणा, श्रीमती मीरा पंवार, नंदा चौहान, शिव प्रसाद उनियाल, प्रमिला नौडियाल उपस्थित रहे, छात्र छात्राओं ने कहा कि हम प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान में सहयोग करेंगे।


More Stories
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम का आयोजन
पीएलएमएस महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में “एप्लाइड जीनोमिक्स और मॉलेक्युलर डायग्नोस्टिक्स” पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन