July 31, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गजा: नकोट मखलोगी मे मेडिकल कॉलेज जन सहयोग मंच का गठन

डीपी उनियाल, गजा /नकोट:  विकास खंड चम्बा की मखलोगी पट्टी के जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पंचायत घर सेंदुलाधार नकोट मे बैठक का आयोजन कर मेडिकल कॉलेज क लिए जन सहयोग मंच का गठन किया।

बैठक में मखलोगी के ग्राम पंचायत प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया, साथ ही आगामी रणनीति के साथ संघर्ष जारी रखने के लिए समिति का गठन भी किया गया।

संरक्षक मंडल में पूर्व प्रमुख शिवानी विष्ट एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र सिंह धनोला को भी रखा गया, बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहरों में रहने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की अनदेखी कर मेडिकल कॉलेज मखलोगी व धार अकरिया पट्टी के केंद्र स्थान में बनाये जाने का विरोध़ कर रहे हैं, यदि जिला मुख्यालय वालों का हक है तो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य सुविधाओं को लेने कि हक नहीं है।

वक्ताओं ने कहा कि राजनीति करने वाले आज मखलोगी पट्टी की उपेक्षा कर रहे हैं, चुनाव के समय उनसे जबाब मांगा जायेगा, मखलोगी पट्टी भी विकास खंड चम्बा एवं टिहरी जिले में है।

संरक्षक मंडल में श्रीमती शिवानी विष्ट पूर्व प्रमुख, सत्येंद्र सिंह धनोला पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सरोज मखलोगा कनिष्ठ प्रमुख, प्रधान युद्धबीर सिंह, देवेंद्र सिंह रावत, संगीता नेगी, लक्ष्मी नेगी, पूनम नेगी, सुरेंद्र सिंह चौहान, राजेश चमोली, चतर सिंह धनोला, सत्येंद्र, सौकी दास, धीरेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह रावत, मंगलेश विजल्वाण, रोशन लाल एवं समिति मे अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, सचिव राहुल कुठ्ठी, कोषाध्यक्ष कुलबीर नेगी, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र धनोला व रमेश बैलवाल, संप्रेक्षक कुलदीप मखलोगा, मनोज चमोली, मीडिया प्रभारी विजय गुसांई, विजय रावत, नरेंश बडोनी, नवनीत उनियाल बनाये गए हैं।

केंद्रीय कार्यकारिणी मे दिलबीर मखलोगा, मानवेंद्र विष्ट, परमानन्द विजल्वाण का चयन किया गया, बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में मेडिकल कॉलेज को मखलोगी पट्टी एवं धार अकरिया पट्टी के केंद्र में स्वीकृत किए जाने की मांग दोहराई है।

About The Author