डी पी उनियाल, गजा : विकास खंड फकोट मे क्वीली पट्टी के ग्राम लवा (चाका) मे हंश फाउंडेशन हास्पिटल सतपुली पौड़ी के द्वारा एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 85 लोगों ने पंजीकरण करा कर आंखों की जांच कराई।
ग्राम पंचायत लवा के निवर्तमान प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि शिविर में डा. भूपेंद्र रावत कैम्प कोआरडिनेटर संतोष कुमार तथा सहयोगी स्टाफ प्रवीन कुमार के द्वारा आंखों की जांच की गई, शिविर में आये लोगों को आंखों की देखभाल व बिमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई।
जांच के दौरान 23 लोगों को आप्रेशन कराने की सलाह दी गई। इन सभी को निशुल्क नेत्र आप्रेशन कराने के लिए हंश फाउंडेशन सतपुली पौड़ी से वाहन 21 दिसम्बर को चाका मे आ कर सतपुली के लिए ले जायेगा एवं आप्रेशन कराने के बाद चाका मे लायेगा । अन्य सभी महिला पुरुषों को दवाइयाँ तथा चश्मे दिए गए।
इस मौके पर अनिल कुमार निवर्तमान प्रधान लवा, श्रीमती राजेश्वरी असवाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य लवा, मकान सिंह चौहान निवर्तमान सदस्य क्षेत्र पंचायत, अमित सिंह, विमल सिंह असवाल, माला देवी, जय लाल सिंह, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह भी उपस्थित रहे।
क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इस प्रकार शिविर लगाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलता है।



More Stories
डिजिटल सुविधाओं की अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका : महाविद्यालय अगरोड़ा में संगोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित
सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, ‘विकसित उत्तराखंड विजन 2047’ का भी विमोचन
महाविद्यालय मालदेवता के गृह विज्ञान के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सीखे प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन के गुर