July 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गजा: प्रगति क्लस्टर महिला समूह की बैठक में, स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन वितरण

“डी पी उनियाल,गजा:  नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के पोखरी क्वीली मे प्रगति क्लस्टर महिला समूह की बैठक में, योगा एसएमएस इंडिया फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को 3 सिलाई मशीन निशुल्क उपलब्ध कराई गई।

प्रगति कलस्टर महिला समूह की बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने की, बैठक में असवाल ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से अनेक योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके व अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।

पोखरी क्वीली मे महिलाओं के लिए कुछ दिन पहले निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जोत सिंह असवाल ने योगा एसएमएस इंडिया फाउंडेशन की भावना बग्गा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निशुल्क तीन सिलाई मशीन उपलब्ध कराने से अब महिलाओं को सिलाई से स्वरोजगार उपलब्ध होगा, कहा कि अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जायेगा।

बैठक में जिला प्राधिकरण से पी आरपी गुड्डी देवी, पी एलवी मधु देवी, पूर्व प्रधान किरन विजल्वाण, बैंक सखी कृष्णा देवी, ग्रुप मोबलाइजर प्रियंका, बरदान संस्था से गम्भीर मनवाल, डा. मुकेश थपलियाल, सुरेंद्र सिंह, राजेश्वरी देवी, श्रीमती चंद्रिका विजल्वाण सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहे।

About The Author