हरिद्वार: एचआरडीए द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों को सील किया गया।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा बताया गया है कि बाबर कालोनी पावधोई निकट ईदगाह रोड़ ज्वालापुर हरिद्वार में शौकत अली पुत्र मौ0 यामीन द्वारा लगभग 15‘ ×15‘ की माप में भूतल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है एवं बाबर कालोनी नियर ईदगाह रोड़ ज्वालापुर हरिद्वार में श्रीमति मुसर्रत पत्नी श्री फारूख अली द्वारा लगभग 40‘ × 50‘ की माप में भूतल में निर्माण किया जा रहा है।
एच आर डी ए द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है।
स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।


More Stories
शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की वार्षिक बैठक संपन्न, दो नई व्यापार मंडल इकाइयों की घोषणा
हरिद्वार: मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का रोशनाबाद में शुभारंभ
गजा: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश