डी पी उनियाल, गजा: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM )व भारतीय स्टेट बैंक के सौजन्य से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिए विकास खंड चम्बा के ग्राम पंचायत दुवाकोटी मे धूपबत्ती, अगरबत्ती व दिए बनाने का प्रशिक्षण विगत 11 सितम्बर से दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर आशा देवी, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के संजीव नेगी, आई. पी.आर. पी श्रीमती कृष्णा चौहान, अध्यक्ष सीता चौहान व ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती ममता चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके बाद ममता देवी, नीलम देवी, शशि देवी एवं समूह की सभी महिलाओं ने विधि प्रचलन में प्रतिभाग किया, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ( RSETI) नई टिहरी द्वारा आयोजित इस 12 दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण मे उन्नति ग्राम संगठन की महिलाएं बढ चढ कर प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर आशा देवी व आरसेटी से प्रशिक्षक संजीव नेगी द्वारा धूप बत्ती, अगरबत्ती की तकनीकी ज्ञान, कच्चे माल का चयन, सुगंधित मिश्रण उत्पादकता की गुणवत्ता, पैकेजिंग लागत, एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
समूह की महिलाओं को गाय के गोबर से दिए बनाना, एवं फूलों, कोयला, व सुगंधित मिश्रण से धूप बत्ती अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि महिलाएं अपना स्वरोजगार गाँव में रहकर ही कर सकें, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से आई पी आरपी कृष्णा चौहान ने प्रशिक्षण मे प्रतिभाग करते हुए बताया कि जो भी सामग्री महिला समूहों की सदस्य बनायेंगी उन्हें 3K आर्गेनिक आउटलेट गजा मे रखकर बेच सकते हैंै।
कृष्णा चौहान ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अच्छी उपलब्धि है, संजीव नेगी ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्थान द्वारा अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती ममता चौहान, व सीता चौहान, नीलम देवी, आशा देवी, शशि देवी सहित 32 महिलाएं प्रतिभाग कर रहे हैं।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम