डी पी उनियाल गजा नरेन्द्र नगर : विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल की बैठक चाका क्वीली में आयोजित की गई। मंडल प्रभारी भगवती प्रसाद रतूड़ी ने संगठन में बूथ सशक्तिकरण हेतु कार्य करने पर जोर दिया।
भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल की सशक्तिकरण प्रवासी बैठक में नगर पंचायत गजा अध्यक्ष मीना खाती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह, मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने कहा कि सरल एप डाटा अपलोड करने के साथ ही सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने कहा कि सभी मोर्चों के अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को सरल एप डाटा अपलोड करना है बैठक का संचालन करते हुए मंडल महामंत्री ज्योति पंत ,राजेश रावत ने मंडल प्रभारी रतूड़ी को बताया कि सभी पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक ,बूथ अध्यक्ष लगन से कार्य कर रहे हैं।
बैठक में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पारित नारी शक्ति वंदन बिल की प्रशंसा की गई तथा स्वच्छता ही सेवा को जन जन के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है।
इस अवसर पर बीर सिंह असवाल, अनिल कुमार, कुलदीप सिंह, ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण, शूरबीर सिंह गुसाईं, मंगल सिंह, दिनेश विजल्वाण, शैलेंद्र सिंह चौहान, मकान सिंह चौहान, राजेन्द्र रणाकोटी, हंशलाल सिंह चौहान सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कमांद में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न
महाविद्यालय मीठीबेरी में पी०एम०आई०एस० पोर्टल पर पंजीकरण हेतु महाविद्यालय में जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन