July 30, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गजा: मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए जन प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

डी पी उनियाल, गजा: विकास खंड चम्बा एवं फकोट के जन प्रतिनिधियों ने नई टिहरी जिला मुख्यालय में पहुँच कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को ज्ञापन भेजा।

सैकड़ो जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मे मांग की गई कि जिला मेडिकल कॉलेज की स्थापना (स्वीकृति) ग्रामीण क्षेत्र फिपल्टी, भासौं, पलाम मे किया जाय।

ज्ञापन मे कहा गया कि प्रस्तावित भूमि विधानसभा टिहरी, देवप्रयाग, नरेंद्र नगर के दूरदराज क्षेत्र के केंद्र स्थान में है, साथ ही भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव प्रधान पलाम व फिपल्टी के द्वारा दिया गया है।

नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, प्रमुख फकोट दीक्षा राणा, कनिष्ठ प्रमुख चम्बा सरोज मखलोगा ने कहा कि जनहित में उक्त प्रस्तावित भूमि पर ही मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किया जाय, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, जोत सिंह असवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए, स्वास्थ्य की सर्वाधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले लोगों को होती है।

ज्ञापन देने मे सुनील सिंह चौहान, भगवान सिंह चौहान, धनसिंह सजवाण, दिलबीर मखलोगा, भूपेंद्र सिंह धनोला, विक्रम सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत, युद्धबीर सिंह मखलोगा, मानवेंद्र विष्ट, मदन लाल उनियाल, ईश्वरी विजल्वाण, मुकेश विजल्वाण, राहुल कुठ्ठी, रविंद्र राज, ज्योति पंत, विजयराम उनियाल,नरेश बडोनी, राजीव, पूरण सिंह, राजेन्द्र सिंह सजवाण,परमानंद विजल्वाण, रमेश बैलवाल, श्रीमती मंजू देवी, प्रियंका चौहान, रंजना चौहान, नंदनी चौहान, मंजू रावत सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि विरोधी भ्रामक प्रचार कर रहे हैं जबकि बर्तमान प्रस्तावित भूमि पट्टी मखलोगी, धार अकरिया, क्वीली, पालकोट, पौडीखाल के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए केंद्र में है साथ ही जीरो ब्रिज सडक से कुछ ही दूरी पर है, जाखणीधार, घनसाली से आने वाले लोग जब तक बी पुरम पहुंचते हैं उससे कम समय मे भासौं पहुंच सकते हैं।

About The Author