डी पी उनियाल, गजा: विकास खंड नरेंद्र नगर के पट्टी क्वीली के चाका स्थित मेला पंडाल मे क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आगामी 17 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित करने के लिए बैठक का आयोजन किया।
17 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई है, बैठक में अनेक वक्ताओं ने सनातन धर्म संरक्षण एवं रक्षा के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम के संयोजक धन सिंह सजवाण प्रधान सैण ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में सभी लोगों से अनुरोध किया कि अब समय आ गया है जब सनातन धर्म व अपनी संस्कृति को बचाने के लिए राजनीतिक विचार धाराओं से हटकर एक जुट होना होगा।
जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, व्यापार सभा अध्यक्ष जीतराम उनियाल महामंत्री शेर सिंह पयाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश बंठवाण, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चतर सिंह मंडल अध्यक्ष राजेश रावत,आदि अनेक लोगों ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने का दायित्व हम सभी का है।
इस अवसर पर प्रधान बैरोला मंगेश उनियाल,व जगत सिंह असवाल, अनोर बंठवाण, शूरबीर गुंसाई, मुनेन्द्र उनियाल, सुरेश कोठारी (दाबडा) बिनोद विजल्वाण ( पेंदार्स) दिनेश उनियाल, अमर तडियाल, अमित असवाल, खुशी राम बंगवाल, रमेश बंठवाण, चंदन सिंह पयाल, जय प्रकाश उनियाल, विजय सिंह नेगी, बलवीर रावत, साहब सिंह रावत, मुकेश चौहान, श्रीमती रजनी देवी, अमिता देवी, मोना देवी, आदि जन प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता, सनातन धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: बिजली बिलों पर सरचार्ज व स्मार्ट मीटर के विरोध में पदयात्रा निकालेंगी कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत
हरिद्वार: हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह के अन्तर्गत प्रेस क्लब में हुआ व्याख्यान माला का आयोजन
भारत 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर-प्रो. के.के. वर्मा