डीपी उनियाल, गजा /टिहरी: विकास खंड चम्बा की पट्टी धार अकरिया के ग्राम बिमाण गाँव मे शहीद बिक्रम सिंह नेगी के आंगन से मिट्टी एकत्रित करने के लिए शहीद सम्मान यात्रा के जिला सैनिक कल्याण कार्यालय नई टिहरी से आये लोगों व ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें कोटि कोटि नमन किया।
गजा तहसील के निकट बिमाणगांव मे शहीद सम्मान यात्रा के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर कैप्टन बलवंत सिंह रावत, तथा शहीद की पत्नी, व परिवार के लोग, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, सदस्य जिला पंचायत ताजबीर सिंह खाती, प्रधान श्रीमती बिशन देवी, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी,मदन सिंह खडवाल, बुद्धि सिंह सौंटियाल, तहसील गजा के राजस्व उप निरीक्षक श्रीमती पूजा राणा, नरेंद्र सिंह राणा, पूर्व सैनिक बलवंत सिंह चौहान,एवं ग्रामीणों ने शहीद बिक्रम सिंह नेगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सभी लोगों ने शहीद बिक्रम सिंह नेगी के सर्वोच्च बलिदान को याद किया, शहीद बिक्रम सिंह नेगी ने विगत वर्षों पुंछ सेक्टर में दुश्मनों के साथ लडते हुए बलिदान दिया था।
इस अवसर पर शहीद के परिजन व अन्य लोग भावुक हो गए। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शहीद के आंगन से पवित्र मिट्टी को कलश मे एकत्रित किया गया।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद