डी पी उनियाल गजा: मखलोगी पट्टी के ग्राम ढुंगली नकोट मे आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण व देवी भागवत महापुराण के चौथे दिन व्यास पीठ से समुद्र मंथन, राजा बलि व भगवान बामन की कथा का विस्तार से वर्णन किया गया।
समुद्र मंथन का वर्णन करते हुए समुद्र से निकले हलाहल (विष) को पीकर ही भगवान शिव का नाम नीलकंठ पडा, व्यास पीठ ने अमृत पान व भगवान ने बामन रुप धारण कर राजा बलि से तीन पग दान मांगने की कथा भी सुनाई, बसु देव, देवकी को राजा कंश द्वारा कारागार मे बंद करने व श्रीकृष्ण जन्म की कथा भी सुनाई गई।
बालक श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी मे श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करते हुए आशीर्वाद भी लिया, ” हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ” नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ‘ भजनों से पंडाल गूंज उठाा।
ढुंगली नकोट मखलोगी मे आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल व देवी भागवत महापुराण कथा आचार्य विजय उनियाल कर रहे हैं साथ ही पंडित मनमोहन बहुगुणा, जय प्रकाश बहुगुणा, महिमानंद जोशी, विवेक उनियाल, सोमनाथ नौटियाल प्रतिदिन पूजा पाठ कर रहे हैं जबकि प्रसाद वितरण मे चिरंजी लाल विजल्वाण व मनोज उनियाल विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, आचार्य राम लाल उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता बिक्रम सिंह रावत, दिनेश खाती, बलवंत खाती, एवं गोविन्द राम भट्ट, दिपस्पति भट्ट, दिनेश भट्ट, देवराज भट्ट, भारत भूषण भट्ट, विनोद भट्ट, बालकृष्ण भट्ट, मनीष, मुकेश भट्ट, गोविन्द प्रसाद घिल्डियाल, सुरेश उनियाल, दिनेश कोठियाल सहित परिवार के लोग शामिल रहे, उक्त महापुराण कथा का आयोजन हरीश भट्ट व योगेश भट्ट कर रहे हैं।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में यूकॉस्ट द्वारा प्रायोजित बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर तृतीय व्याख्यान का आयोजन
प्रो. डॉ. टी.सी. पाण्डेय एवं डॉ.अरुण कुमार चतुर्वेदी द्वारा संपादित पुस्तक “भारत में शिक्षक शिक्षा की उभरती प्रवृत्तियाँ” का विमोचन
होली मिलन समारोह से कांग्रेस देगी सद्भावना का संदेश-मनोज सैनी