डी पी उनियाल, गजा: बन विभाग की “पिरुल इकट्ठा करो, पैसा कमाओ” योजना धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है।
महिलाओं के समूह प्रति वर्ष पिरुल इकट्ठा करके लाखों रुपए कमा रहे हैं, नरेंद्र नगर, विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा के निकटवर्ती क्षेत्र फलसारी, जयकोट, गौंसारी, माणदा, दुवाकोटी, बिरोगी, गजा के अलावा कई अन्य गांवो की महिलाएं व महिला समूह पिरुल इकट्ठा करके लाखों रुपए कमाई करके आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं।
नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान व बन विभाग के बन दरोगा बिरेंद्र सिंह विष्ट, बन वीट अधिकारी बलवीर पंवार, विजय कुमार ने बताया कि हर तीसरे दिन 2 ट्रकों में पिरुल भर कर जा रहा है। बताया कि ट्रक को वापस आने मे समय लग रहा है, बताया कि अब तक लाखों रुपए का पिरुल इकट्ठा किया गया है।
नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं मे पिरुल इकट्ठा करने मे काफी रुचि दिखाई दे रही है,इससे जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं पर भी रोकथाम हो रही है, महिलाओं को समूह के माध्यम से 13 रुपए प्रति किलो धनराशि बन विभाग दे रहा है, इससे महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध होने के साथ ही अच्छी आमदनी हो रही है।
चौहान ने कहा कि गजा व अदवाणी मे पिरुल इकट्ठा करने के सेंटर बनाये गए हैं, बन मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से दोनों सेंटरों से लाखों रुपए का पिरुल जा रहा है।
ग्राम पंचायत फलसारी के प्रधान बिरेंद्र सिंह चौहान, जयकोट श्रीमती राधिका नेगी, गौंसारी जयेंद्र सिंह चौहान, दुवाकोटी श्रीमती ममता चौहान, माणदा, भगवानी देवी, बिरोगी शूरबीर लाल, दाबडा सुरेश कोठारी व जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, जोत सिंह असवाल ने पिरुल इकट्ठा करने की योजना की सराहना की है, प्रभागीय बनाधिकारी नई टिहरी पुनीत तोमर ने बताया कि महिलाओं के लिए स्वरोजगार उपलब्ध हो रहा है, पिरुल इकट्ठा करने की प्रतिस्पर्धा से जंगलों में हरियाली दिखाई दे रही है।
जयकोट महिला समूह की मनसा देवी, पूनम, गीता, सीमा, मीनाक्षी, निक्की, भगवानी देवी, पार्वती देवी, बसंती, सरिता, फलसारी समूह से पूजा, सुषमा, सहित तीन समूह, गौंसारी समूह रेशमा, रीना, नीलम, निर्मला, कबिता, राखी, बसंती देवी आदि अन्य समूहों ने बताया कि हमें काफी लाभ मिला है।
महिला समूहों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के इस योजना को सराहनीय कदम बताया है।


More Stories
हरित परिवहन को मुख्यमंत्री धामी ने 11 स्वच्छ ईंधन वाहनों को किया फ्लैग ऑफ
मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी लोजपा-विशाल सिंह ठाकुर
हरिद्वार- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन550 क्षेत्रवासियों ने ली सरकारी योजनाओं की जानकारी