गजा नरेन्द्र नगर से डी पी उनियाल की रिपोर्ट: गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन के बाद नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी।
साथ ही गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। जनता ने मन बना लिया है कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।
भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता 400 पार के नारे को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर ही जीत हासिल करने को तैयार है , विकसित भारत संकल्प के लिए केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है, कहा कि विपक्ष के पास कोई नीति और मुद्दा नहीं है ।
नगर पंचायत गजा की निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती तथा विकास खंड फकोट के प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए बूथ स्तर पर तैयारी की गई है। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाया है।


More Stories
हरिद्वार: गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, डीएम व एसएसपी ने किया मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ
हरिद्वार: दो बाघों की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, श्यामपुर रेंज अधिकारी हटाए गए
आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फेल , भारत जिम्मेदार युवाओं का देश-अरविन्द सिसोदिया