आज के समय में भले ही स्टील के बर्तनों का चलन बढ़ गया है लेकिन आज भी हमारे घरों में इन धातुओं की बनी कुछ वस्तुएं और बर्तन अवश्य मिल जाते हैं क्योंकि कोई भी शुभ कार्य में तांबे तथा पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है।

लेकिन समस्या तब आती है जब तांबे तथा पीतल से बनी चीजें गंदी हो जाती है। उस समय इनको फिर से चमकाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि हम इन्हें फिर से चमका नहीं सकते हैं।

आज हम आपको तांबे तथा पीतल से बने चीजों को चमकाने का बहुत ही सरल और आसान उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे आप तांबे तथा पीतल से बनी चीजों को आसानी से चमका सकते हैं और फिर से उस पर नया जैसा रौनक ला सकते हैं।

तांबे और पीतल की धातु से बने बर्तन तथा अन्य वस्तु को चमकाने के लिए आपको पक्की हुई इमली की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आप 50 ग्राम पक्की हुई इमली को एक कप पानी में भिगोकर रख दें। यह जब थोड़ी सी गल जाए तो आप इसको उसी पानी में मसलकर एक पेस्ट तैयार कर लें।  इसके बाद स्क्रबर से इस पेस्ट को अपने पीतल व तांबे से बनी हुई चीजों पर कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ दें। अब इसे 15 मिनट बाद आप स्क्रबर से सभी चीजों को अच्छे से रगड़कर तथा पानी से धो लें। इस प्रकार आप देखेंगे कि आपका सारा सामान पहले से बहुत ज्यादा साफ हो गई है।

  • अगर तांबे और पीतल के बर्तन ज्यादा गंदे हैं तो आप उन पर इमली का पल्प गिरा कर 3 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें। इसके बाद स्क्रबर की मदद से अच्छे से रगड़कर उनको धो लें। इस तरीके से आपका यह सारा सामान नए जैसा चमकदार हो जाएगा।
  • गंदे तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए सफेद विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। पानी में सफेद विनेगर डालकर इसे कई घंटों तक उबलने दें। फिर साबुन और पानी के साथ इसे खो लें। बर्तन बिल्कुल साफ और चमकदार हो जाएंगे।
  • तांबे के बर्तनों को नमक और सिरके के घोल से साफ करने पर भी ये चमकने लगेंगे। इसके लिए सिरके और नमक को बराबर मात्रा मिलाकर इनका घोल तैयार कर लें। नमक और सिरके के घोल को बर्तनों पर अच्छे से रगड़ें, जब तक की इसमें से चिपचिपापन ना निकल जाएं।
  • आटे, सिरके और नमक से भी आप तांबे के बर्तनों को चमका सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले नमक और सिरका मिक्स करें। अब इस मिक्‍स में आटा मिला कर पेस्‍ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्‍ट को बर्तन पर रगड़ें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब इन बर्तनों को गर्म पानी से धो लें।
  • तांबे के बर्तनों को साफ करने के नींबू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए तांबे के बर्तन पर नींबू की स्‍लाइस रगड़े और फिर उसे साफ पानी से धो लें। तांबे के बर्तन चमकने लगेंगे।
  • तांबे के बर्तनों को नमक और नींबू के पानी से भी धो सकती हैं। इसके लिए आधे कटे नींबु पर नमक लगाकर उसे तांबे के बर्तन पर रगड़ें। या फिर नमक और नींबु के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे तांबे के बर्तन के ऊपर पेस्ट जैसा लगा दें और फिर इस बर्तन को गर्म पानी से साफ करें।
  • तांबे के बर्तनों को साफ करने का एक और तरीका ये है की तांबे के बर्तन को साबुन के पानी में रातभर भिंगोकर रख दें और सुबह इसे अच्छे से साफ कर दें। आपके बर्तन पहले जैसे दिखने लगेंगे।

तांबे के बर्तन साफ करने के लिए नमक और बेकिंग सोडा भी कारगर साबित होता है। नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर इससे तांबे के बर्तन साफ करने पर बर्तन चमकने लगेगा। सिर्फ बेकिंग सोडे से भी तांबे के बर्तनों को साफ कर सकती हैं।

 

  • तांबे के बर्तन के अंदर धातु का अस्तर लगाया जाता है, इसलिए कभी भी तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए स्टील के खरोंचने वाले स्क्रबर का यूज ना करें। इससे बर्तन खराब होते हैं।