हरिद्वार, 2 जुलाई। श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ न्यास द्वारा 29 जुलाई से 26 सितम्बर तक राजस्थान स्थित अभिनव ब्रजमंडल मनोरमा गोलोकतीर्थ अर्बुदारण्य में सुरभि हरिहर चातुर्मास आराधना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
श्री गोधाम महातीर्थ लोक पुण्यार्थ न्यास के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आलोक सिंहल ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान शारदा द्वारिका पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती गौशाला में चार्तुमास करेंगे।
चातुर्मास के दौरान सात दिव्य कथाओं श्रीमद् भागवत कथा, श्रीराम चरितमानस कथा, नानी बाई का मायरा, श्री शिवमहापुराण कथा, श्री हरिहर भक्तमाल कथा तथा गो भक्तमाल कथा सहित कई धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिदिन गो पूजन, गो अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।
आलोक सिंहल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गोसवा, सनातन संस्कृति तथा भारतीय आध्यात्मिक परंपरांओं का व्यापक प्रचार प्रसार करना है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों में महोत्सव के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए गौसेवकों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। संस्थान के उत्तराखंड प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान गोबर एवं गोमूत्र आधारित प्राकृतिक खेती, गोदुग्ध के उपयाग, गोचिकित्सा, गोसंवर्द्धन, देशी गौवंश का संरक्षण तथा पंचगव्य आधारित मानव स्वास्थ्य जेसे विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।
उत्तराखंड शाखा के चेयरमैन ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से गोबर और गोमूत्र आधारित कृषि, गोदुग्ध के स्वास्थ्य लाभ तथा पंचगव्य आधारित चिकित्सा के विभिन्न आयामों पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।


More Stories
हरिद्वार: सेवा, सुशासन एवं समर्पण के संकल्प के साथ 4 से 30 जुलाई तक मनाया जाएगा ‘सेवा पखवाड़ा’
कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस ने किया कांवड़ मेला मार्ग का निरीक्षण
लक्सर- स्टोन क्रेशर पर हमला, पिस्टल से फायरिंग का आरोप,कर्मचारियों से मारपीट