• भाई दूज पर्व पर तिलक का शुभ मुहुर्त

एनटीन्यूज़: शनिवार को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व भाई व बहन के प्रेम का पर्व है। इस दिन बहिनें भाईयों के तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्योहार दिवाली के दो दिन मनाया जाता है, जो इस बार शनिवार को मनाया जाएगा।

यह पर्व को हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन बाद मनाया जाता है। इस पर्व को बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर भाइयों की लम्बी आयु की कामना करती हैं।

मान्यता है कि इस दिन बहन के द्वारा अपने हाथ से भाई को भोजन कराने से भाई की उम्र बढ़ती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इस दिन बहन के घर भोजन करने का विशेष महत्व है।  भैयादूज पर भाई के तिलक के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9.33 बजे तक शुभ चौघडि़या, दोपहर 12. 19 बजे से शाम 4.27 बजे तक चर, लाभ और अमृत के चौघडि़या रहेंगे। इस समय में भाई के तिलक करना शुभकारी होगा।

इसके पीछे भी मान्यता है कि यम इसी दिन अपनी बहन यमुना के घर गए थे। उन्होंने बताया कि इस दिन भाई-बहन के द्वारा यमुना जी में स्नान करने का भी विशेष महत्व होता है। जो भाई-बहन इस दिन यमुना जी में स्नान करते हैं उनकी दीर्घायु के साथ अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। बताया कि इस दिन यमराज ने भी अपनी बहन यमुना के घर जाकर उनसे तिलक करवाया था और उनके यहां भोजन किया था।