January 15, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

जानिये क्यों सर्दी के मौसम में नहाने के बाद नारियल तेल लगाना है फायदेमंद

नारियल तेल को आप अपनी त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर, बॉडी क्रीम या बॉडी लोशन की जगह पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्द मौसम में नहाने के बाद नारियल तेल लगाना कही ज्यादा फायदेमंद होता है।

आइए, जानें क्यों सर्दी के मौसम में नहाने के बाद नारियल तेल लगाना है फायदेमंद

1.नारियल का तेल हमारी त्वचा पर जादुई असर करता है। नारियल तेल के नियमित प्रयोग से त्वचा में फ्री रैडिकल्स की समस्या नहीं होती, क्योंकि इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट गुण होते हैं। यह त्वचा से विषैले पदार्थों को दूर करने में सहायक है।

2.इसमें ऐंटी एजिंग गुण भी होते हैं, चेहरे पर नियम से नारियल का तेल(coconut oil) लगाने से असमय झुर्रियां नहीं आतीं।

3. प्रभावी बनाने के लिए आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर इस्तेमाल करें, इससे न केवल त्वचा के सामान्य दाग़ साफ़ होते हैं, बल्कि मुहांसों के गहरे व ज़िद्दी दाग़ भी नियमित रूप से नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से जाते हैं। चेहरे पर इसे लगाने के 10 मिनट बाद धो लें।

4. यह त्वचा के विभिन्‍न संक्रमणों को भी दूर करता है। नहाने के बाद इसे त्वचा पर लगाने से आप कई प्रकार के त्वचा रोगों से भी बची रहेंगें।  जले कटे के निशान, फटी एड़ियों समेत बालों की वृद्धि के लिए भी यह मिश्रण बड़े काम का है।

5. नहाने के बाद अगर आपको महंगे मॉइश्चराइजर, बॉडी क्रीम या बॉडी लोशन प्रयोग करने की आदत है, तो आपके लिए यह काम नारियल तेल भी कर सकता है, वह भी कम दामों पर। नारियल का तेल बहुत ही अच्छा मॉइस्चराइज़र भी है, हर प्रकार की त्वचा के लिए नारियल का तेल अच्छा होता है।

6. अगर आपको शरीर के किसी अंग में इंफेक्शन या खुजली की समस्या है, तो नारियल तेल के साथ कपूर मिलाकर अपने बाथरूम में जरूर रखें। हर दिन नहाने के बाद संबंधि‍त स्थान पर इसे लगाना आपको त्वचा की समस्याओं से निजात दिलाएगा।

7.यदि आप अंर्तवस्त्रों के कारण होने वाले निशान, जलन, सूजन फिर खुजली से परेशान हैं, तब भी नारियल तेल और कपूर का यह मिश्रण आपके लिए बेहद फायदेमंद चीज है।

8. चेहरे की सफाई, खास तौर से मेकअप साफ करने के लिए नारियल का तेल किसी भी क्लिंजिंग मिल्क से ज्यादा बेहतर है। रुई के फाहे में थोड़ा नारियल तेल लेकर चेहरे की सफाई करें या फिर पहले चेहरे पर तेल लगा लें फिर रुई से साफ कर लें।

 

About The Author