पौखाल: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल टिहरी गढ़वाल में सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस वर्ष के परिणाम में कोमल रावत ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, द्वितीय स्थान पर नितिन जोशी, वंश कुमार एवं सृष्टि रहे, जिन्होंने समान रूप से 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं हंसिका बिष्ट ने 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य महोदय एवं उप-प्राचार्य महोदय सहित समस्त शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।


More Stories
हरिद्वार: चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने पुतला दहन कर जताया विरोध
कोटा: संस्कार भारती ने कला मंथन 2026 में प्रख्यात कोडियट्टम गुरु मार्गी मधु और उनके दल को किया सम्मानित
महाविद्यालय मजरा महादेव में नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित