राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो० मुकेश कुमार के दिशा-निर्देशन में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विभागीय परिषद के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सभी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में मीनाक्षी चौहान प्रथम, अंजली द्वितीय, एवं हिमानी तृतीय ने स्थान प्राप्त किया ।
पोस्टर प्रतियोगिता में वर्तिका राणा को प्रथम, अंशिका पंवार को द्वितीय, एवं अंजली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं क्विज प्रतियोगिता में सभी छात्रों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्तिका राणा, द्वितीय स्थान सुहानी चौहान एवं तृतीय स्थान मीनाक्षी ने हासिल किया। विभागीय परिषद की प्रतियोगिता में डॉक्टर मंजू कोगियाल, विभागाध्यक्ष हिंदी एवं डॉक्टर दिनेश चंद्र, विभागाध्यक्ष इतिहास ने अपना अमूल्य सहयोग दिया। उक्त प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


More Stories
जनता के सामने झुकना ही लोकतंत्र का सर्वोच्च सम्मान – अरविन्द सिसोदिया
उत्तरकाशी: राजकीय महाविद्यालय मोरी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार: शिवडेल स्कूल में मदर्स डे पर रक्तदान शिविर में रक्तदान शिविर का आयोजन