अभिनव कौशिक, नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार:  जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर किरण सिंह चौधरी व उपाध्यक्ष पद पर अमित चौहान सहित पांच ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए।

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने राज्य गठन के बाद पहली बार रिकॉर्ड जीत दर्ज की।

इसके साथ बहादराबाद, लक्सर, भगवानपुर, खानपुर और रूडकी में ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए। भाजपाईयों के मुताबिक यी पीएम मोदी व सीएम धामी के कार्यों की जीत है। 22 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है की ब्लॉक के साथ-साथ भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष भी अपना बनाने में कामयाब हुई है। इस जीत के बाद भाजपाईयो में खुशी की लहर दिखाई दी।