- छतों पर जमा ईंट-पत्थरो की ड्रोन से की जांच
अभिनव कौशिक, एनटीन्यूज़,हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दीपावली के दिन पटाखे जला रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के बाद दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ, विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा की गई पत्थरबाजी से तीन लोग घायल हो गए थे।
पथराव की सूचना मिलने पर कोतवाली ज्वालापुर और रानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया,
तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है साथ ही पुलिस ने 07 लोगों नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि दीपावली के दिन मोहल्ला चाकलान, धीरवाली में एक महिला पटाखे फोड़ रही थी इसी दौरान आजाद, राहुल, मेहराज, बाबू, शहजाद, अख्तर ने महिला के साथ छेड़खानी की और अश्लील इशारे किए, विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की और घरों पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है साथ ही ड्रोन कैमरे से मकानों की छतों पर जमा ईंट-पत्थरों की निगरानी भी की जा रही है सभी मकान मालिकों को निर्देश दिया गए हैं कि अपनी छतों से ईंट-पत्थरों को हटा ले, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना