- जिलाधिकारी की जनता से नदी के किनारे न जाने एवम् निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील
हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि वर्तमान में टिहरी जलाशय में जल अंतप्रवाह (water inflow) अत्यधिक बना हुआ है, जिसके कारण जलाशय का स्तर लगातार निर्धारित दर के सापेक्ष तेजी से बढ़ रहा है।
तदक्रम में टी.एच.डी.सी. द्वारा टिहरी जलाशय के जलस्तर को कम किये जाने हेतु आज दिनांक 20 अगस्त, 2025 को सायं 4:30 बजे टिहरी कॉम्पलेक्स से 1000 क्यूमैक्स पानी छोड़ा जाना है, जिससे downstream में जलस्तर में 30 से.मी. तक बढ़ने की आशंका व्यक्त की गयी है।
उन्होंने जल स्तर बढ़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जनता से नदी किनारे न जाने एवम् निर्धारित स्थानों पर ही सुरक्षात्मक तरीके से स्नान करने की अपील की। उन्होंने आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन