August 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल, “भारत ज्योति पुरस्कार 2026” से सम्मानित 

  • डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल को मिला भारत ज्योति पुरस्कार 2026 

राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव संस्कृत विभाग में कार्यरत डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल को भारत ज्योति पुरस्कार 2026 शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान के लिए सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार भारत सेवा समिति के द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल ने भारत के विभिन्न राज्यों में 50 से भी अधिक शोध पत्रों का शोध वाचन किया और उनके कई लेख भी प्रकाशित हो चुके हैं।

तथा उनके द्वारा लिखी पुस्तक छन्दोsलंकार दर्पण जो वर्तमान समय में स्नातक के पाठ्यक्रम में भी लगी है।

नवल टाइम्स न्यूज़ की ओर से डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल को बहुत बहुत शुभकामनायें एवं बधाई।

About The Author