देहरादून, 6 अगस्त। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में करियर काउंसलिंग सेल के अंतर्गत माइक्रोसेव कंसल्टिंग कंपनी द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए करियर एवं रोजगार विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कंपनी के कौशल विकास विशेषज्ञ श्री रवि चन्द्रा ने छात्र-छात्राओं को इंटरनेट आधारित रोजगार सेवाओं, रोजगार प्रयाग पोर्टल की उपयोगिता, इसकी विशेषताओं तथा तकनीकी माध्यम से रोजगार के बढ़ते अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को पोर्टल का प्रभावी उपयोग कर रोजगार संबंधी अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
बताया गया कि माइक्रोसेव कंसल्टिंग कंपनी कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत रोजगार प्रयाग पोर्टल के साथ मिलकर कार्य कर रही है।
महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. संगीता बहुगुणा ने कंपनी के अधिकारियों का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं से रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने रोजगार प्रयाग पोर्टल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विशेषज्ञों से भी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. पूनम रावत, डॉ. सुदीप्ता कण्डारी, डॉ. चन्द्रकला नेगी, अमित नेगी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: अब तक 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हो चुके हैं रवाना
देवभूमि उद्यमिता योजना 2.0: ओरिएंटेशन के दूसरे दिन 180 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में गुरु वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन