हरिद्वार: कल थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा रूटीन चेकिंग में बस नंबर UP 22 T 9127 को चैक किया गया तो उक्त बस 32 शीट व 15 स्लीपर में पास है जिसमें कुल मिलाकर 47 सवारियां बस में परिवहन की जा सकती हैं किंतु उपरोक्त बस में 124 सवारियां मौजूद मिली।
उपरोक्त बस को सीज कर थाना श्यामपुर पर दाखिल किया गया है तथा सवारी के लिए अन्य बसों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया है। उपरोक्त सांवरिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश से देहरादून जा रही थी।
इससे पूर्व भी थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 28-08-2023 को चंडीघाट पर देहरादून से लखीमपुर खीरी जा रही (प्रत्येक टिकट ₹700) बस संख्या यूपी 22 एटी 5860 को चेक किया गया था।
बस 32 सीट और 15 स्लीपर, कल 47 सवारियों पर पास थी लेकिन तत्समय इसमें कुल 185 सवारियां होने पर बस को थाने लाकर सीज किया गया था एवं यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष श्यामपुर द्वारा कंपनी फोन कर तीन अतिरिक्त बसें मंगाकर उन बसों से सवारियों को उनके गंतव्य लखीमपुर खीरी भेजा गया था।



More Stories
पर्यटन में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं से रूबरू हुए मालदेवता महाविद्यालय के विद्यार्थी
18 अक्टूबर को होगा अशोक स्तंभ का लोकार्पण तथा स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का विमोचन
धनौरी पी.जी. कॉलेज की ‘एक पहल समिति’ ने दौलतपुर और बहादराबाद में चलाया करियर काउंसलिंग अभियान, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र