भूकंप के झटकों से दहशत में लोग दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे धरती हिलने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। वही, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 बताई जा रही है।
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में मगंलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अचानक से आए आए भूकंप से लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग घर और ऑफिस से बाहर निकलने लगे।
हिमाचल में के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किएगए। कुल्लू, मंडी, किन्नौर, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर में झटके महसूस किए गए। यहां 3 से चार सेकंड तक धरती डोलती रही है। गनीमत यह रही कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
भूंकप के झटके आने के बाद बहुत सारे लोग सड़कों और घर के आस-पास के पार्कों की तरफ भागने लगे। भूकंप का यह झटका काफी जोरदार था।
भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के डोडा में बताया जा रहा है, जो जमीन की सतह से 6 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली से 163 किलोमीटर दूर है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन