कल दिनांक 26-01-2023 को देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने 74वा गणतंत्र दिवस बड़े धूम धाम से राम वाटिका ज्वालापुर के प्रांगण में मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महेश्वर प्रसाद चमोला जी।मंच का संचालन श्री योगेन्द्र पुरोहित जी ने किया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के अधिकारी रि. मेजर कारण ने पेंशन संबंधी जानकारी दी, तथा सभी पूर्व सैनिकों का उत्साहवर्धन किया।
समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश चंद सकलानी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित पूर्व सैनिकों का तहदिल से शुक्रिया अदा किया। इसी कड़ी में जीवन प्रमाण,स्पर्श संबंधी जानकारी और समिति द्वारा समिति के पूर्व सैनिक कार्ड भी बनाए गए।कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।देश भक्ति/राष्ट भक्ति गीत गाए।चुटकुले और मनोरंजन की कहानियां भी सुनाई गई।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, और भी कई वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी। वीरनारियो और समिति या समाज में अच्छा काम करने वालो को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में योगेन्द्र पुरोहित (कोषाध्यक्ष) प्रकाश भट्ट (उपाध्यक्ष) बी एस शर्मा (उपाध्यक्ष) विजय शंकर चौबे (सचिव)मनोज भट्ट (सहसचिव),जितेंद्र सवाल, ओम प्रकाश थापा, खुशी राम, एम के चंदोलिया, ए के गुप्ता,परमिंदर,शंकर दयाल (प्रधान), वी पी पांडे,अतुल,मान सिंह रावत,संजय थापा,आदि उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा के 10 छात्रों का सेना के लिए हुआ चयन
यात्री सीजन में ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्य योजना बनाए प्रशासन : चंद्रमोहन कौशिक
हरकी पैड़ी पर महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार