देहरादून: राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल राजपुर रोड, मधुबन, देहरादून में 8वें वेतन आयोग की ओर से आयोजित बैठक में सर्वे ऑफ इंडिया की टोपोग्राफिकल स्टाफ एसोसिएशन ने आयोग के सदस्य सचिव तथा दो अन्य सदस्यों के समक्ष विभिन्न सेवा संबंधी मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया। एसोसिएशन द्वारा दिए गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गईं।
सर्वेयर कैडर का वेतन स्तर 6 से 7 में उन्नयन, प्रशिक्षण पूर्ण होने के दो वर्ष पश्चात MACP (Modified Assured Career Progression) योजना में संशोधन फील्ड ड्यूटी के दौरान अधिकारियों के लिए बीमा कवरेज, जोखिम भत्ता एवं क्षतिपूर्ति की व्यवस्था बैठक के दौरान आयोग द्वारा विशेष रूप से सर्वेयर कैडर के वेतन उन्नयन (लेवल-6 से 7) प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
आयोग के सदस्यों ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इस पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वेद क्षेत्री एवं उपाध्यक्ष गंभीर सिंह ने भी अपने विचार रखे और संबंधित समस्याओं को विस्तार से आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया।
एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की है कि आयोग उनके द्वारा प्रस्तुत मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा, जिससे टोपोग्राफिकल स्टाफ की कार्य परिस्थितियों एवं सेवा शर्तों में सुधार संभव हो सके।


More Stories
हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम- ‘हिमाला जल’ के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत
हरिद्वार: तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप व लूट का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे
हरिद्वार : हेड कांस्टेबल से अपर उपनिरीक्षक बने ब्रजपाल, मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान