रायपुर, देहरादून महाविद्यालय के आज दिनांक 23.4 .2026 को वाणिज्य विभाग में छात्र छात्राओं के भविष्य को दिशा प्रदान करने हेतु एक करियर काउंसलिंग कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में Institute of Company Secretaries of India (आईसीएसआई) दिल्ली के देहरादून ब्रांच से पधारे मेम्बर ऑफ़ मैनेजमेंट पैनल के CS देवना जुयाल ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वाणिज्य क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। अपने व्याख्यान में मुख्य वक्ता ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) के रूप में करियर की संभावनाओं, इसकी उपयोगिता, तथा इस क्षेत्र में बढ़ती मांग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी सेक्रेटरी का पेशा न केवल प्रतिष्ठित है, बल्कि कॉर्पोरेट क्षेत्र में इसकी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसी क्रम मे आई सी एस आई के देहरादून चैप्टर इंचार्ज श्रीसुभाष जखमोला ने विद्यार्थियों को आईसीएसआई द्वारा संचालित पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली एवं आवश्यक कौशलों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, समय प्रबंधन का सही उपयोग करने और निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान मुख्य वक्ता द्वारा सरल एवं प्रभावी ढंग से किया गया। इस संवादात्मक सत्र ने विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इसी क्रम में, महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने Institute of Company Secretaries of India के विशेषज्ञ सदस्य का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर महेंद्र सिंह पवार , डॉक्टर जी सी डंगवाल ,डॉक्टर सुमन सिंह गोसाईं ,डॉक्टर विनोद शाह, डॉक्टर कविता काला ,डॉक्टर आशुतोष मिश्र, डॉक्टर शैलेन्द्र सिंह , डॉक्टर राम चंद्र सिंह नेगी जी आदि सभी उपस्थित थे तथा उन्होंने भी अपनी जिज्ञासाओं को विशेषज्ञों से पूछा।
कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर ज्योति खरे द्वारा उपस्थितगणों एवं मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया गया तथा उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


More Stories
नरेंद्र नगर: माँ कर्णादेवी थौल महोत्सव दिग्वाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न
पीएलएमएस महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक ज्ञानवर्धक वेबिनार का हुआ आयोजन
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में कार्यशाला के आठवें दिन, पावर पॉइंट पर पीपीटी बनाने पर हुआ व्याख्यान