April 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय कमांद में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आज दिनांक 23.04.2026 राजकीय महाविद्यालय, कमांद, टिहरी गढ़वाल में देवभूमि उद्यमिता योजना, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद सौजन्य से आज एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में देवभूमि उद्यमिता योजना के टिहरी गढ़वाल के प्रोजेक्ट अधिकारी श्री दिग्विजय सिंह (भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, EDII, अहमदाबाद), महाविद्यालय से देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ दीपक राणा जी, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रोफेसर गण उपस्थित रहे।

दिग्विजय सिंह द्वारा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को देवभूमि उद्यमिता योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उत्तराखंड के उन युवाओं के उदाहरण प्रस्तुत किए, जिन्होंने इस योजना के माध्यम से सफल उद्यमी बनकर स्वरोजगार स्थापित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान एक परीक्षण (टेस्ट) भी आयोजित किया गया, जिसमें चयनित विद्यार्थियों को तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय की अध्यक्षता एवं देवभूमि उद्यमिता केंद्र कमांद (महाविद्यालय) के नोडल अधिकारी / संयोजक डॉ. दीपक राणा के प्रयाश से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम मे महाविद्यालय के स्नातक स्तर के छात्र/ छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं सफल उद्यमी हेतु बुनियादी जानकारी प्राप्त की गई। उत्तराखंड सरकार के उच्च स्तरीय शिक्षा विभाग के द्वारा की गई इस पहल एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा किये जा रहे प्रयाशों से भविष्य के उद्यमियों की राह आसान होगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कार्यालय स्टाफ, तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

About The Author