हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी (हरिद्वार) में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ (Women Safety Cell) के तत्वावधान में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को छात्राओं हेतु “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग की सहायक आचार्या (Assistant Professor) डॉ. प्रियांका नेगी ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में समिति प्रभारी डॉ. राखी बालियान की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. कल्पना भट्ट एवं श्रीमती अंजली सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. अलका सैनी ने ऐसे आयोजनों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया एवं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। अंत में आयोजकों द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


More Stories
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज ने ‘एक पहल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत किया वितरण कार्यक्रम का आयोजन
गजा: जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों ने भरी हुंकार, मांग पूरी करो सरकार